फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 12वीं के छात्र से मांगी पांच हजार की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेहरू नगर थर्ड में 12वीं के छात्र से फोन पर पांच हजार की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। छात्र को इंस्टाग्राम पर भी मैसेज भेजे गए और रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित के पिता ने नंबर के आधार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कविनगर थाने में दर्ज रिपोर्ट में मोहित मित्तल ने बताया कि उनके बेटे के पास कॉल आई। बात करने वाले ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। उसके बाद से बेटा काफी डर गया। बेटे ने उनको यह बात बताई, तब उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है। एक छात्र पर ही शिकायतकर्ता ने संदेह जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें