फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कर अधिवक्ता से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नवयुग मार्केट में कर अधिवक्ता विनीत गर्ग को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने हथियार दिखाकर पांच लाख की रंगदारी मांगी है। रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में विनीत गर्ग ने नगर कोतवाली में संजय सूरी, ज्योति सूरी, पायल और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हापुड़ के पिलखुवा निवासी विनीत गर्ग ने बताया कि नवयुग मार्केट में उनका कार्यालय है। संजय सूरी पूर्व में उनके क्लाइंट रह चुके हैं। शुरुआत से वह जीएसटी की फाइलिंग व अन्य कर के भुगतानों के आनाकानी करते रहते थे। इन्हीं कारणों से परेशान होकर उन्होंने उनका काम छोड़ दिया। 13 सितंबर को सभी ने उन्हें नवयुग मार्केट में रोक लिया और संजय ने उन पर तमंचा तान दिया और ज्योति व पायल ने चाकू दिखाया। सभी गाली-गलौज करने लगे और पांच लाख की मांग करने लगे। मना करने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में भी फंसाने की धमकी दी। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें