फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान बेचने के नाम पर सेवानिवृत सैन्यकर्मी से 55 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र के गोविंदपुरम गणेश वाटिका में मकान बेचने के नाम पर सेवानिवृत सैन्यकर्मी से 55 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने मकान की रजिस्ट्री कर दी और बिना कब्जा दिए फरार हो गए। अब उसकी पत्नी मकान खाली नहीं कर रही है। गौतमबुद्धनगर के चिपियाना बुजुर्ग निवासी अर्जुन सिंह का कहना है कि गणेश वाटिका गोविंदपुरम के रहने वाले राकेश गौतम से उन्होंने उनका मकान खरीदने के लिए 55 लाख रुपये में सौदा किया था। राकेश गौतम ने रकम लेने के बाद मकान की रजिस्ट्री भी उनके नाम कर दी लेकिन बिना कब्जा दिए वह फरार हो गया। वह मकान पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो राकेश गौतम की पत्नी संगीता ने उन्हें बताया कि वह पति के साथ हरिद्वार घूमने गई थी, वहां दोनों के बीच लड़ाई हो गई और दोनों में बोलचाल बंद है। संगीता ने रजिस्ट्री होने की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। मामले में उन्होंने राकेश गौतम के खिलाफ मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें