साहिबाबाद। जीडीए की ओर से पिछले दिनों लाजपत नगर व राजेंद्र नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण पर की गई कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि जीडीए ने बिना किसी सूचना में कार्रवाई की है और इससे काफी नुकसान हुआ है। लाजपत नगर निवासी भवन संख्या-ए-133 निवासी एमके त्यागी का आरोप है कि जीडीए ने कार्रवाई से पूर्व सूचना नहीं दी थी। कमरों से सामान भी निकालने नहीं दिया गया था। आरोप है कि जीडीए ने कुछ लोगों की शिकायत पर एकतरफा कार्रवाई की है। वहीं, इस मामले में जीडीए के मीडिया प्रभारी रुद्रेश शुक्ला का कहना है कि पूर्व में कई बार भवन स्वामियों को चेताया जा चुका है। नोटिस भी जारी किए गए लेकिन लोग नहीं मानें, सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी।