फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: BJP को छोड़ किसी दल ने नहीं उतारे पूरे उम्मीदवार, कांग्रेस प्रत्याशियों को देर से मिला सिंबल

Wed, 26 Apr 2023 12:50 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

सपा नेता ने बताया कि आपसी सहमति के बाद 27 अप्रैल को कुछ वार्डों से प्रत्याशियों के नाम वापस लिए जाएंगे। वहीं, बसपा और कांग्रेस भी इस बार 20 से ज्यादा वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवार नहीं उतार पाई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम चुनाव में भाजपा के अलावा कोई दूसरा दल सभी वार्डों में उम्मीदवार नहीं उतार पाया। भाजपा ने रविवार को पहली सूची में 99 पार्षद पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर की थी, सिर्फ वार्ड- 60 के उम्मीदवार के नाम को होल्ड कर दिया था। हालांकि साहिबाबाद क्षेत्र के वार्ड-60 श्याम पार्क मेन पर बाद में विधायक सुनील शर्मा के खास और निवर्तमान पार्षद सचिन डागर को टिकट देकर नामांकन दाखिल करा दिया गया। 

 

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पाटी और राष्ट्रीय लोकदल को कई वार्डों में उम्मीदवार ही नहीं मिले। समाजवादी पार्टी, रालोद और आजाद समाज पार्टी ने संयुक्त रूप से 90 वार्डों में उम्मीदवार उतारने का दावा किया है। सपा के जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन का कहना है कि कुछ वार्ड ऐसे हैं, जिनमें गठबंधन के तीन या दो दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अब बैठक कर तय किया जाएगा कि कौन से दल का प्रत्याशी किस वार्ड में चुनाव लड़ेगा। 

 

सपा नेता ने बताया कि आपसी सहमति के बाद 27 अप्रैल को कुछ वार्डों से प्रत्याशियों के नाम वापस लिए जाएंगे। वहीं, बसपा और कांग्रेस भी इस बार 20 से ज्यादा वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवार नहीं उतार पाई है। अंतिम दिन सिंबल दिए जाने की वजह से कांग्रेस के कई प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें