फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पूर्व सैनिक ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा थाने में एक पूर्व सैनिक ने वृंदावन में प्लॉट दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित गिरजा शंकर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गौरव कुमार सिंह से 250 वर्गगज का एक प्लॉट 8000 रुपये प्रति वर्गगज के हिसाब से 22 लाख में खरीदा था। उन्होंने गौरव को नकद और चेक से यह राशि दी थी। जब उन्होंने रजिस्ट्री के लिए कहा तो गौरव बहाने बनाने लगा। बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया। परेशान होकर वह उसकी कंपनी में गए तो पता चला कि गौरव अब वहां काम नहीं करता है। कंपनी ने यह भी बताया कि उनके 11 लाख रुपये कंपनी में जमा हैं। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें