फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर महिला के साथ छेड़छाड़, पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने रविवार सुबह देहात कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। वह अपने ससुराल से अलग रहती है। आरोप है कि शनिवार शाम को आरोपी पति व अन्य रिश्तेदारों ने उसे बंधक बना लिया था। साथ ही आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध  पर जमकर मारपीट भी की गई। पीडि़ता की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का सामने आ रहा है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। साथ ही उनकी एक पुत्री को रखने को लेकर विवाद है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें