फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई पर उद्यमियों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के समक्ष उद्यमियों ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई पर सवाल उठाए। विकास भवन में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश उद्यमी विकास संघ के अध्यक्ष उद्यमी उपेंद्र गोयल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बड़े पैमाने पर उद्योग बंद करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने में गाजियाबाद की 100 से ज्यादा एमएसएमई इकाइयों के बिना कारण बिजली के कनेक्शन काट दिए गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कई टीमों की ओर से लगातार जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में चेकिंग और रेड की जा रही है। तानाशाही पूर्ण रवैये को उद्यमिता, रोजगार और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए घातक बताया। इकाइयों के बिजली कटवाने के आदेश सभी नियम कानूनों को ताक पर रख कर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से प्रार्थना की है कि इस विषय में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से चर्चा कर उद्योगों का अनैतिक शोषण रुकवाया जाना चाहिए। इसका सभी उपस्थित उद्यमियों ने समर्थन किया। प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को इस विषय पर तुरंत प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें