फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर कॉलोनी में यामीन पुत्र अब्दुल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहल्ले में रहने वाले टीपू व उसके दो भांजे से रविवार को उनके छोटे बेटे नासिर की कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे टीपू अपने दोनों भांजे के साथ उनके घर आया और उनके दूसरे बेटे नाजिम के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे नाजिम के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच बचाओ करने आए रिश्तेदार आदिल निवासी अशोक विहार के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद नाजिम पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें