फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धर्मांतरण नहीं करने पर घर में घुसकर परिवार काे पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की अब्दुल हमीद कॉलोनी में धर्मांतरण नहीं करने पर परिवार को घर में घुसकर पीटने की घटना सामने आई है। धर्मांतरण न करने की दशा में परिवार को घर छोड़कर जाने की धमकी दी जा रही है। मामले में बबीता की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने सलीम, सूफियान, नायजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बबीता ने बताया कि उनके बेटे अमन को सलीम ने रास्ते में रोककर कई बार पीटा था। वह लगातार उन पर धर्मांतरण करके अपनी बेटी की शादी उनके बेटे अमन से करना चाहता है। शादी करने से अमन ने साफ इनकार कर दिया। वह भी इस बात से खिलाफ हैं। इसी बात से नाराज होकर सलीम पक्ष के लोग उनके घर में घुस गए और अमन को पीटना शुरू कर दिया। बचाव में उतरने पर उनको भी पीटा गया। घरेलू सामान को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। धमकी दी कि उनकी बात नहीं मानी तो घर छोड़कर यहां से जाना होगा। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में शिकायत दी। इस बारे में एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि नामजदों से पूछताछ की जा रही है। कुछ कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई हैं, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
पंचायत से भी नहीं निकला समाधान :
बबीता ने बताया कि यह समस्या उन्होंने सामाजिक लोगों के सामने रखी थी। उस वक्त भी लड़की ने सबके सामने अमन से शादी करने की बात सार्वजनिक रूप से कही। अंत में तय हुआ कि अलग- अलग समुदाय से होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो सकती। दोनों के घर भी नजदीक हैं। इसके बावजूद लड़की का उनके बेटे के पास फोन आया, कहा कि उनको उनको अपना धर्म बदलना होगा। ऐसा नहीं किया तो उनके बेटे अमन को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसवा दिया जाएगा। इसके बाद से उनका जीना दुश्वार हो गया है। वह काफी डरे हुए हैं। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

-
धर्मांतरण के मुख्य मामले :

- अगस्त माह में हापुड़ के सूदना निवासी महेंद्र को शाहजहांपुर गांव में मजदूरी करने वाले रोहित व उसके परिवार के लोगों का धर्मांतरण करते हुए पकड़ा था। मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि महेंद्र के खाते में धर्मांतरण कराने के लिए विदेश से पैसा आ रहा था।



- दिसंबर में देवेंद्र्रपुरी स्थित गधा गेट के पास टेंट लगाकर कुछ लोगाें को दूसरे धर्म की किताब पढ़वाई जा रही थी। सभी को सामूहिक रूप से दूसरा धर्म अपनाने की योजना थी। इसी दौरान हंगामा हो गया और पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की।



- जून में ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये युवाओं व किशोरों का धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने बद्दो व रहमान को गिरफ्तार किया था। उनका नेटवर्क यूपी के अलावा कई राज्यों में फैला हुआ था।

- 18 सितंबर को साहिबाबाद के करहेड़ा में दिल्ली के कुछ लोग मकान में पूरे परिवार का धर्मांतरण करा रहे थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर थी। हादसे में परिवार के मुखिया का पैर कट गया था।



- जुलाई में खोड़ा में कंपनी में काम करने वाली युवती को सहकर्मी ने अपने प्रेम जाल मेें फंसाकर उसका धर्मांतरण करा दिया। आरोपी ने ऑनलाइन निकाह भी कर लिया और फिर उसको ब्लैकमेल करने लगा। जबरन नमाज पढ़ने का उसपर दबाव बनाया गया।

- फरवरी में कनावनी की चमन कॉलोनी में बच्चों को लालच देकर उनका ब्रेन वॉश किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया किया। आसपास के कई परिवाराें से उनका धर्मांतरण के लिए बात चल रही थी।

- हाल ही में नंदग्राम थाने में सरफराज व उसके पिता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि दोनों झाड़ फूंक के नाम पर इलाज करने की बात कहकर लोगों को धर्मांतरण के लिए तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें