फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंजीनियर की पत्नी का गला दबाकर लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टाटा स्टील की प्रवेश कंपनी में नेशनल बिजनेस हेड रहे विनय त्यागी के राजेंद्रनगर स्थित घर के पास बाइक सवार बदमाशों ने 10 मई की दोपहर 3:30 बजे इंजीनियर की पत्नी का गला दबाकर सोने की चेन लूट ली। वह पति के दोस्त के घर पूजा कार्यक्रम में जा रही थीं। उनके साथ चार साल की बेटी भी थी। बदमाशों ने पीछा करने पर उन्हें धमकी देकर राममनोहर लोहिया पार्क की तरफ से भाग गए। हैरत की बात है कि इंजीनियर को पुलिस ने पहले शालीमार गार्डन थाने और फिर करन गेट चौकी तक घुमाया। अगले दिन इंजीनियर को राजेंद्रनगर चौकी बुलाकर चेन गायब की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर सेक्टर-5 में रहने वाले राहुल एक निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि राजेंद्रनगर में टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी के घर के सामने दोस्त अश्वनी रहते हैं। 10 मई शुक्रवार को अश्वनी के घर धार्मिक आयोजन था। दोपहर साढ़े तीन बजे उनकी पत्नी सुनीता चार साल की बेटी के साथ पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही दोनों 5/14 मकान के पास पहुंचीं तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनका गला दबाकर सोने की चेन लूट ली। उनके गर्दन पर दबाने के निशान भी पड़ गए। पत्नी ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे धमकी देकर भाग गए।
इसके बाद रात में राहुल ने दोस्त अश्वनी को घटना बताई तो दोनों राजेंद्रनगर चौकी पहुंचे। वहां पुलिसकर्मी ने बिना जांच किए घटनास्थल को शालीमार गार्डन थान क्षेत्र का बताकर भेज दिया। शालीमार पुलिस ने करन गेट चौकी भेज दिया। वहां से एक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचा और जांच के बाद थानाक्षेत्र साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र का बताया। हैरत की बात है कि दोनों लोग दोबारा राजेंद्र नगर चौकी पहुंचे तो पुलिसकर्मी ने अपने सामने ही उनसे सोने की चेन खोने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। उन्होंने विरोध किया तो जांच का आश्वासन देकर घर भेज दिया। हालांकि, उन्हें मुकदमे की कॉपी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विनय त्यागी की लूट के दौरान हत्या के बाद भी नहीं चेती पुलिस :
साहिबाबाद सर्किल के अधिकारियों ने टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की लूट के दौरान हत्या के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया। उनके पिता विशम्बर त्यागी ने अपनी और परिवार के सदस्यों की जान का खतरा होने की बात कही है। उनका आरोप है कि बेटे के साथ घटना होने के बावजूद शालीमार गार्डन और साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने कोई गश्त नहीं कराई। इतना ही नहीं, अधिकारियों ने भी सुरक्षा के संबंध में ढिलाई बरतना शुरू कर दिया है। उनके कहना है कि घर के आसपास कई संदिग्ध लोग बाइक लेकर घूमते रहते हैं।
ताबड़तोड़ लूट के बाद भाग गए बदमाश :
12 मई : डीएलएफ पुलिस बूथ के पास भाजपा नेता हिमांशु अरोड़ा से फोन लूटा

10 मई : सिहानी गेट थाना क्षेत्र के न्यू आर्यनगर में पुलिस चेकपोस्ट के पास कारोबारी से 40 हजार रुपये लूटे
08 मई :कोतवाली क्षेत्र के ऑप्यूलेंट मॉल के बाहर शालिनी वर्मा से सोने की चेन लूटी
08 मई : कविनगर थानाक्षेत्र के आरडीसी में केशव से फोन और अंगूठी लूटी
07 मई : शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर में डॉ. रजनी से आईफोन लूटा
02 मई : इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में ऑनलाइन वॉलेट कंपनी के प्रबंधक की पत्नी अराधना से चेन-लॉकेट लूटे
02 मई : शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की करनगेट पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने डिलीवरी ब्वॉय से फोन लूटा
27 अप्रैल : लोनी बॉर्डर थनाक्षेत्र की पूर्वी जवाहर नगर कालोनी में फोन के बदले चेन लूटकर भागे बदमाश

25 अप्रैल : लोनी बॉर्डर थाने के सामने युवती से फोन लेकर भागा बदमाश, बदले में तीन हजार मांगे
23 अप्रैल : कौशांबी थानाक्षेत्र के वैशाली सेक्टर-3 में आकाश वर्मा से सोने की चेन लूटी



एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत इंजीनियर से संपर्क करके लूट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें