मोदीनगर। ऊर्जा निगम ने भोजपुर के कलछीना गांव में बड़े पैमाने पर विद्युत चोरी पकड़ी। संवाद
मोदीनगर।
विद्युत वितरण खंड मोदीनगर के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ रविवार को गांव कलछीना में ऊर्जा निगम की टीम ने छापा मारा। अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि कुल 187 स्थानों पर कार्रवाई की गई। छापे के दौरान कुल 52 स्थानों पर विद्युत चोरी पकड़ी गई। छापे के दौरान टीम ने कई स्थानों पर विद्युत मीटर में छेड़छाड़ पकड़ी। पचास हजार रुपये से अधिक बकाया के 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थाई रूप से काट दिए गए। एक लाख रुपये से अधिक बकाया के पांच लोगों के विरुद्ध विभाग की ओर से पुलिस में रिपोर्ट कराई गई। छापे के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण आरोपी कार्रवाई का विरोध नहीं कर सके। बतादें कि गांव कलछीना ऊर्जा निगम के लिए बड़ी चुनौती है। यहां आए दिन विद्युत चोरी के मामले सामने आते रहते हैं। इस अवसर पर विभाग के उपखंड अधिकारी संदीप कुमार और चंदन पंडित सहित कई मौजूद थे।