फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोहा मंडी के तीन पार्कों से ढहाई गई 200 अवैध झुग्गियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त के निर्देश पर झुग्गियों को हटाने की हुई कार्रवाई, जल्द पार्कों को किया जाएगा विकसित
विज्ञापन

गाजियाबाद। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर शहर के पार्कों और हरित पट्टियों को कब्जा मुक्त कराकर विकसित करने का अभियान जारी है। ऐसे में बृहस्पतिवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने लोहा मंडी के तीन पार्कों में बनी करीब 200 झुग्गियों को बुलडोजर से ढहा दिया। निगम की ओर से जनवरी में झुग्गियों में रहने वाले लोगों को पहले की कार्रवाई की चेतावनी दी थी। सर्दियों के कारण लोगों की ओर से मोहलत दिए जाने की मांग पर तब चार झुग्गियों को तोड़कर निगम टीम लौट गई थी। इससे पहले लोहा मंडी के एक पार्क में व्यापारियों के सामान का कब्जा था, जिसे व्यापारियों के विरोध के बावजूद निगम प्रवर्तन टीम की ओर से ढहा दिया गया था। पार्क में कब्जे का मामला निगम की संभव जनसुनवाई में भी उठा था। ऐसे में चेतावनी के बाद पहुंची प्रवर्तन टीम ने सिलसिलेवार झुग्गियों को हटा दिया। कार्रवाई से पहले लोगों को सामान हटाने का मौका दिया गया। कार्रवाई को उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह और कविनगर जोनल प्रभारी सुनील राय के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें