फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जयपुरिया मॉल के पास अतिक्रमण हटाया, 95 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। जयपुरिया मॉल के पास नगर निगम ने अभियान चलाकर शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाया। वसुंधरा प्रभारी सुनील राय ने बताया कि इलाके में फुटपाथ और दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों की शिकायत आ रही थी। इसके बाद शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को टीम को भेजकर अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान 10 से अधिक दुकानों और कई रेहड़ी-पटरी संचालकों को हटाया गया। निगम कर्मियों ने अस्थायी ढांचों को ध्वस्त करते हुए प्रत्येक दुकान पर दस हजार रुपये जुर्माने के साथ 95 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया है। दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। अगर भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें