फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन दिन में 30 किमी सड़क से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अभय खंड एक में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नगर निगम ने तीन दिन तक अभियान चलाकर इंदिरापुरम के 21 किलोमीटर सड़क से अतिक्रमण हटाया। अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में पांचों जोन की टीम के साथ मिलकर यह अभियान चलाया गया। पहले दिन 28 जनवरी को इंदिरापुरम के सबसे व्यस्त मार्ग काला पत्थर रोड पर टीम सात जेसीबी के साथ पहुंची और 10 किलोमीटर सड़क से अतिक्रमण हटाया। वहीं 29 जनवरी को निगम की टीम ने नीतिखंड एवं शक्तिखंड में 11 किलोमीटर की सड़क से अतिक्रमण हटाया। बृहस्पतिवार को मुख्य तौर पर स्वर्णजयंती पार्क व शिप्रा सनसिटी के चारों ओर लगी सड़क पर अवैध दुकानों और रेहड़ी पटरी एवं होर्डिंगों को हटाया। शुक्रवार को निगम की टीम ने न्यायखंड साईं मंदिर वाली रोड से लेकर शिप्रा मॉल तक 9 किलोमीटर के दायरे से अतिक्रमण को हटाया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यह एक वृहद स्तर का अभियान रहा। असमें सभी सड़कों को खाली करा दिया गया है। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें