साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मोबाइल लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। दिल्ली निवासी वारिश पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरे लुटेरे की तलाश में पुलिस चेकिंग कर रही है। वारिस लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वह जेल से कुछ महीने पहले ही बाहर आया था। साहिबाबाद पुलिस ने लुटेरों से ग्लैमर बाइक बरामद की है। लूटे गए दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं।