फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना सुरक्षा किट काम कर रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ऊर्जा निगम में संविदा पर तैनात कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण के खंभो पर चढ़कर काम करने को विवश हैं।
विज्ञापन

गढ़ डिवीजन के 15 से अधिक उप डिवीजन पर 600 कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के तहत निजी कंपनियों द्वारा रखा गया है। नियमानुसार बिजली के खंभों पर केवल सरकारी लाइनमैन ही चढ़ सकता है, लेकिन विभाग और कंपनी के ठेकेदार द्वारा संविदा कर्मचारियों को खंभों पर चढ़ाकर तार खींचने या फाल्ट सुधारवाने जैसे कार्य कराए जाते हैं। पिछले दिनों में बहादुरगढ़ में कर्मचारी खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। बिजली लाइन पर काम करने के लिए रबर के दास्ताने, प्लास, पेंचकस, टेस्टर, झूला, डिस्चार्ज के साथ सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, जूता होना अनिवार्य होता है।

सभी कर्मचारियों सुरक्षा किट दी जाती हैं, फिलहाल में नई कंपनी को टेंडर हुआ हैं। शीघ्र ही सभी को किट दे दी जाएगी।
आनंद कुमार गौतम अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें