फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ड्यूटी से लौट रहे कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-10 डी निवासी निजी कंपनी कर्मी लोकेंद्र सिंह चौहान सड़क हादसे में घायल हो गए। घटना 16 मार्च की रात को हुई। सूचना पर पहुंची उनकी पत्नी नेहा कुमारी अस्पताल लेकर गईं। महिला की तहरीर पर 31 मार्च की रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पीड़ित नेहा कुमारी ने बताया कि 16 मार्च को उनके पति कार्यालय से घर लौट रहे थे। वसुंधरा सेक्टर-10 ए के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े थे। राहगीरों ने किसी तरह उनके सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंची तब वहां भीड़ एकत्र थी और पुलिस कर्मी अस्पताल लेकर जाने की तैयारी में थे। वह पति को अस्पताल लेकर पहुंची। उन्होंने बताया कि तीमारदारी के बाद समय मिलने पर पुलिस से शिकायत की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन को ट्रेस कर चालक को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें