गाजियाबाद। राजनगर के रहने वाले उद्यमी संजीव कुमार गुप्ता के उनका कर्मचारी हिसाब में हेरा-फेरी करके 81 लाख रुपये चूना लगाकर भाग गया। उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। इस पर वह भड़क गया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगाया। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में सचिन कुमार सेठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
संजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि कारोबार में हिसाब-किताब रखने के लिए उन्होंने सचिन को रखा था। वह माल खरीद फरोख्त का भी हिसाब रखता था। उनका कहना है कि बिके हुए माल के सचिन ने बाजार से रकम उठा ली, लेकिन हिसाब में जमा नहीं की। उन्होंने जब हिसाब देखा तो उन्हें 81 लाख की गड़बड़ी मिली। इस संबंध में उन्होंने सचिन से पूछताछ कि पता चला उसने रकम को कई जगह निवेश कर दिया। अब वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।