फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खंभे में उतरा करंट दो लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रमतेराम राम रोड पर खंभे में करंट उतरने से मंगलवार को दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों के किसी तरह डंडे की सहायता से उन्हें बचाया। इलाके के अशोक कुमार ने बताया कि रमतेराम रोड स्थित बिजली के खंभे पर कई दिनों से तार टूटकर लटक रहा है जिसकी चपेट में राहुल कुमार (40) और पवन (43) आ गए। लोगों ने उन्हें खंभे से अलग किया। इसके बाद परिजन उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। अशोक ने बताया कि कई बार खंभे पर टूटे तार को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव होता है। इससे पहले अगर अधिकारी मामले की सुध नहीं लेते हैं तो बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें