फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। महाराजपुर में सड़क किनारे खड़ी 50 वर्षीय महिला को वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, टीलामोड़ के फर्रूखनगर बाईपास पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस वाहन चालकों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महाराजपुर में सड़क किनारे खड़ी बदामी देवी (50) पत्नी मुराली वर्मा निवासी सभा दरहरा थाना चौक बाजार जिला महाराजगंज को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें घायल हालत में वसुंधरा के निजी अस्पताल ले गए थे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर वाहन चालक को पकड़ने की गुहार लगाई है। उधर, बागपत के खेकड़ा गांव में रहने वाले ब्रिजेश कुमार स्कूटी से फर्रुखनगर जा रहे थे। घटना 25 फरवरी की है। तेज रफ्तार में चालक ने ट्रक से टक्कर मार दी इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनकी बायी टांग में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें