फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मातम में बदला जन्मदिन का जश्न, पड़ोसी के घर गई थी बुजुर्ग महिला, कत्ल से परिवार में मचा हड़ंकप

Thu, 04 Dec 2025 11:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में बुधवार की रात एक वृद्ध महिला की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भासोली में बुधवार की रात वृद्ध महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव निवासी 62 वर्षीय उषा देवी पत्नी स्वर्गीय राजपाल सिंह बुधवार की रात पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।

विज्ञापन


देर रात तक महिला के वापस नहीं आने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की, स्कूल के पास पथवारी पर महिला का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के गले पर निशान होने से ग्रामीण हत्या की आशंका जाता रहे हैं।

उषा देवी के पुत्र देवेंद्र ने थाने पर तहरीर दी है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या करना प्रकाश में आया है। महिला के गले पर चोट के निशान है, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट से हत्या के सही करण का पता चलेगा।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें