फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइकिल हटाने के विवाद में पड़ोसी पर वृद्धा को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अगरौला गांव में साइकिल हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी दंपती पर वृद्ध को पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई से घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस से की गई है। गांव में रहने वाली कृष्णा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को शाम के समय पड़ोस में रहने वाले सुरेश ने अपनी साइकिल गली में उनके घर के सामने खड़ी कर दी। उन्होंने पड़ोसी से साइकिल हटाने को कहा। इस बात को लेकर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध किए जाने पर सुरेश व उसकी पत्नी किरण ने उनके साथ मारपीट की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़िता वृद्धा की शिकायत पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें