फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहन चोर और मोबाइल लुटेरों के सरगना समेत आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ पुलिस ने दिल्ली एनसीआर से ऑन डिमांड बाइक और स्कूटी चोरी करने व राह चलते लोगों से फोन छीनने वाले गिरोह के सरगना समेत आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। टीम ने सभी आरोपियों को बुधवार को कोयल एंक्लेव रोड पर घेरकर पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक, तीन स्कूटी और छह फोन बरामद किए। गिरोह का एक सदस्य दुष्कर्म जबकि दूसरा किशोरावस्था में दिल्ली में युवक की हत्या कर चुका है।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि कोयल एंक्लेव के पास से टीम ने गिरोह के सरगना नवीन उर्फ तोतली पुत्र प्रभु शंकर निवासी हर्ष विहार दिल्ली, लकी उर्फ अनुराग पुत्र चिंटू निवासी पंचशील कॉलोनी टीला मोड़, सूरज पुत्र महिपाल निवासी हर्ष विहार द्वितीय टीला मोड़ थाना, राजन जोशी पुत्र मुकेश कुमार निवासी हाजीपुर बेहटा थाना लोनी बॉर्डर, रवि उर्फ काली पुत्र माता प्रसाद निवासी संतोष विहार बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर, राहुल मौर्य पुत्र अच्छेलाल निवासी 30 फुटा रोड अमित विहार बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर, लुकमान पुत्र मंजूद निवासी सुनहरी मस्जिद के पास पसौंड़ा, अमन पुत्र यशपाल निवासी राजबाग कॉलोनी थाना साहिबाबाद को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अपना खर्च चलाने के लिए दिल्ली एनसीआर के विभिन्न इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी व मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देते। डीसीपी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य पिछले तीन साल से एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं और वह सभी अभी तक 30 से ज्यादा वाहन चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

सरगना के साथ चलते थे दो सदस्य, निगरानी में मिलती थी ज्यादा रकम:
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सरगना नवीन अपने साथ वाहन चोरी की घटना करने के लिए लकी उर्फ अनुराग और सूरज पुत्र महिपाल को साथ रखता था। उन्होंने बताया कि लकी 2021 में दिल्ली हर्ष विहार थाना क्षेत्र में लूट और हत्या को अंजाम दे चुका है। टीला मोड़ पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने लकी की तहकीकात की। एसीपी के मुताबिक, गिरोह का सदस्य राजन जोशी दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वाहन चोरी के दौरान उन सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी होती थी जिसमें लुकमान और अमन कोयल एंक्लेव में खंडहर वाली जगह पर चोरी के वाहनों की निगरानी करते थे। इसके लिए दोनों को चोरी के वाहन बेचने पर रुपये भी मिलते थे।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने बरामद स्कूटी और मोटरसाइकिल को ट्रेस कर लिया है। आरोपियों ने सभी वाहन इंदिरापुरम, दिल्ली कृष्णा नगर, मानसरोवर पार्क, थाना तिमारपुर और हर्ष विहार व नंदनगरी थाना क्षेत्र से चोरी किए थे। सभी आरोपियों पर दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, छिनैती और अन्य घटनाओं के चार से पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को गिरोह के एक और शातिर सदस्य के बारे में जानकारी मिली है, जो राह चलते लोगों से मोबाइल लूट लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें