\n\n\nसोसायटी में पहुंची एटीएम वैन\n\nसाहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 1 एल आई जी शहीद भगत सिंह पार्क के पास सोमवार को एटीएम वैन पहुंची। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया सोसायटी के लोगों को नकदी निकालने के लिए कॉलोनी से बाहर न जाना पड़े इसी उद्देश्य से प्रतिमाह प्रशासन से मोबाइल एटीएम वैन की मांग आर डब्लयू ए द्वारा की गई थी। इसी क्रम में मोबाइल एटीएम वैन सोमवार को कॉलोनी में पहुंची। कालोनी में पहुंची एटीएम वैन का लाभ स्थानीय महिलाओं व सीनियर सिटीजन को मिला। सोमवार को बड़ी संख्या में सेक्टर-1 और आस-पास की सोसायटी में रह रहे लोगों ने एटीएम वैन के जरिए नकदी निकासी की। सोसायटी के बाहर एटीएम वैन पहुंचाने का स्थानीय बुजुर्गों ने आभार व्यक्त किया।\n\n\n