एनएच-9 पर शिफ्टिंग के लिए आज रहेगी इंंदिरापुरम में दो घंटे की बिजली कटौती - हाइराइज सोसायटियों में पावर बैकअप के लिए अधिकारियों ने की अपील - एनएच-9 पर निर्माण कार्य के लिए लाइन और पोल होंगे शिफ्ट
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार को 33 केवीए लाइन और विद्युत पोल को शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान विभाग ने इंदिरापुरम की तमाम हाइराइज सोसायटियों में बिजली कटौती करने का फैसला लिया है। इसके लिए विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है।
अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने बताया कि एनएच-9 पर चौड़ीकरण के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे में आने वाले 33 केवीए लाइनों तथा विद्युत पोलों को शिफ्ट करने का काम होगा। इसके लिए 33 केवी विद्युत उपकेंद्र काला पत्थर से महागुन फेस- 1-2, गौड़ ग्रेवटी, गौर ग्रीन सिटी, राजहंस, मिठास, भारत पेट्रोलपंप, आम्रपाली विलेज, आम्रपाली ग्रीन, आम्रपाली होम्स, गुलशन होम, जय, कृष्णा सफायर , सूर्य टावर, नीति श्री, आदित्य मेगा सिटी, आदित्य मॉल, विंडसर पार्क, न्यायखंड-2 और आधा मकनपुर, जबकि 33केवीए उपकेंद्र नीतिखंड प्रथम से नीतिखंड-1 और न्यायखंड-3 में सुबह आठ बजे से दस बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस बीच उन्होंने उपभोक्ताओं से परेशान ना होने की अपील की है। ----------------------- सुमित कुमार