फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध बढ़ने के साथ काम पर वापस होंगे श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंध बढ़ने के साथ काम पर वापस होंगे श्रमिक - ईसी लिमिटेड फैक्ट्री का गेट बंद किए जाने का मामला - श्रम कार्यालय में पहले ही चल रही है वेतन में कटौती की सुनवाई माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित ईसीई लिमिटेड के श्रमिकों वापस काम पर लिया जाएगा। शनिवार को श्रमिकों ने काम से निकलने का आरोप लगाते हुए कंपनी के गेट पर प्रदर्शन किया था। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता होने बाद सोमवार से श्रमिकों को काम पर बुलाया जाएगा। ईसीई लिमिटेड लिफ्ट बनाने का कारोबार करती है। शनिवार को कंपनी के गेट पर श्रमिकों ने गेट बंद करने का आरोप लगाते हुए गेट बंद करने की बात कही थी। श्रमिकों का आरोप था कि लॉकडाउन में उनके वेतन में भी कटौती की गई। इस बारे में उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन में वेतन में 20 फीसद कटौती की सुनवाई विभाग में चल रही है। इस मामले में दोनों पक्ष सात जुलाई को सुनवाई के लिए आएंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी का गेट बंद कर श्रमिकों को हटाने की सूचना नहीं है। --- कंपनी श्रमिकों के साथ 3 साल का अनुबंध करती है। 45 श्रमिकों का अनुबंध समाप्त हुआ था। शनिवार को वार्ता के बाद सभी का अनुबंध बढ़ाकर वापस काम पर बुलाने की सहमति हो गयी है। - शाह अरशद खान, एचआर हेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें