फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पहले हज हाउस पैसा खर्च होता था, अब कैलाश मानसरोवर भवन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर रामलीला मैदान की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फोकस रहा। उन्होंने प्रतीकों के जरिए वोटरों के ध्रुवीकरण की कोशिश भी की। उन्होंने कहा, पहले किसी की सरकार में कब्रिस्तानों पर पैसा खर्च होता था, तो किसी की सरकार में हज हाउस पर। हमारी सरकार में भव्य कैलाश मानसरोवर भवन बन रहा है। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल और उत्तराखंड के वोटर भी हैं। इन्हें साधने की कोशिश करना भी योगी नहीं भूले। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में पूर्वांचल और उत्तराखंड भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इनसे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के लिए सुगम मार्ग बनाए गए हैं ताकि हरिद्वार से कांवड़ लाने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें संगठन का पुराना अनुभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में जैसे डबल इंजन की सरकार बनाने में आप सभी ने योगदान दिया वैसे ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में स्पीड बढ़ा दीजिए।



मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, राज्य सभा सदस्य अनिल अग्रवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, सदर विधायक अतुल गर्ग, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, मोदीनगर विधायक डा. मंजू शिवाच, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, अमित वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, निवर्तमान मेयर आशा शर्मा मचं पर मौजूद रहीं। संचालन पूर्व मेयर व चुनाव प्रभारी अशु वर्मा ने किया।
विज्ञापन



टाल दिए गए मरीजों के ऑपरेशन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर संयुक्त अस्पताल में ऑपरेशन टाल दिए गए थे। शुक्रवार को दो हार्निया, तीन पित्त की थैली के ऑपेरशन और दो हड्डी के ऑपरेशन होने थे। यह ऑपरेशन शनिवार या सोमवार को किए जाएंगे। अस्पताल को सेफ हाउस बनाकर डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई थी। पांच टीमें भी सभा स्थल पर लगाई गई थी। हालांकि बुद्ध पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश होने से अस्पताल दोपहर 11 बजे ही बंद हो गए थे।शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आए थे। कार्यक्रम शाम चार बजे था, लेकिन डॉक्टरों की ड्यूटी सुबह से ही लगा दी गई थी। दो टीमें सुबह से वीआईपी ड्यूटी में थी और तीन टीमें दोपहर को वीआईपी ड्यूटी में पहुंची। एक टीम को सेफ हाउस पर तैनात किया गया था। संयुक्त अस्पताल को सेफ हाउस बनाया गया था।
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी में गए डॉक्टरों के स्थान पर दूसरे डॉक्टरों को ओपीडी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीएमओ का कहना था कि सेफ हाउस बनाने पर ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन बंद कर दिए जाते हैं। प्रसव या सिजेरियन के लिए महिला ऑपरेशन थिएटर सुचारू था।


जनसभा खत्म होते ही कविनगर की सड़कों पर लगा जाम

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा खत्म होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट के रवाना हुए वैसे ही कार्यक्रम स्थल से लोग निकले तो कविनगर इलाके की सभी सड़कों पर भीषण जाम लग गया। करीब दो घंटे के बाद यातायात सामान्य हुआ। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों को यातायात सामान्य कराने में काफी मेहनत करनी पड़ी। अलग-अलग स्थानों पर बनाई गई पार्किंग से जब लोगों ने वाहन निकाले तो सड़क पर गाड़ियों का रेला दिखाई दिया।

करीब पौने पांच बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद उनका काफिला पुलिस लाइन से कविनगर रामलीला मैदान के लिए रवाना हुआ। पुलिस लाइन से निकलते समय पुलिस लाइन से हापुड़ चुंगी की ओर आने वाले रास्ते पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया। वहीं, जनसभा खत्म होने के बाद कविनगर रामलीला मैदान से जब मुख्यमंत्री निकले तो हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन की ओर से जाने वाले रास्ते पर यातायात को रोका गया। काफिला निकलने के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया। कविनगर रामलीला मैदान के आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद कविनगर सी-ब्लॉक बाजार में दुकानों को बंद कर दिया गया। इसके अलावा क्षेत्र में बैरिकेडिंग होने के कारण वहां रहने वाले लोगों को अपने वाहनों को घर से काफी दूर खड़ा करके पैदल ही जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें