गाजियबाद। बस की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली एक महिला ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि घटना 25 अप्रैल को नगर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर फ्लाईओवर की बताई गई है। शिकायतकर्ता दीपाली ने बताया कि उसके पिता सतीश कुमार हरिद्वार से आते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह ई-रिक्शा से शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर ग्रामीण बस सेवा के चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे सतीश कुमार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उनको एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।