फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गड्ढे में टायर फंसने से ई-रिक्शा पलटा, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार अखाड़े वाली गली में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क पर गड्ढे में टायर फंसने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा के नीचे दबने से आठ साल के समद की मौत हो गई। सभासद ने लोनी नगर पालिका को इन गड्ढों को भरने के लिए पत्र लिखा था लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


जैन कॉलोनी अशोक विहार में जमील परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी जरूनारा, दो बेटे समद (8), सम्मी और बेटी सनाया है। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे समद के साथ घर का सामान लेने मौजपुर गए थे। ई-रिक्शा में सामान लेकर वह घर आ रहे थे। ई-रिक्शा में वह और उनका बेटा बैठा था। अशोक विहार अखाड़े वाली गली में पहुंचते ही रास्ते में बने गड्ढे में ई-रिक्शा का टायर आ गया। इस कारण ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा पलटते ही समद ई-रिक्शा के नीचे आ गया और ई-रिक्शा और उस पर रखा सामान उसके ऊपर गिर गया। हादसे के देख आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने समद को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में लेकर गए। यहां से समद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने समद को मृत घोषित कर दिया। समद की मौत की खबर घर पहुंची तो मां और परिवार के अन्य लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे का शव देख पिता जमील बेहोश हो गए। उन्होंने कहा कि अगर लोनी नगर पालिका गड्ढों को समय रहते भर देती तो उनके बेटे की जान न जाती। सड़क पर बने गड्ढे की वजह से उनके बेटे की जान गई है। उन्होंने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें