फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की कायरता पर भड़की व्यापारी एकता समिति ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन की कायरता पर भड़की व्यापारी एकता समिति ने फूंका पुतला - इंंदिरापुरम के शक्तिखड में ऑफिस के बाहर किया विरोध प्रदर्शन माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। चीन की कायरता पर भड़की व्यापारी एकता समिति ने भी गुस्सा जाहिर करते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने लोकल को वोकल बनाने की भी अपील की।  समिति के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर सबसे पहले चीन द्वारा धोखे से मारे गए भारतीय सेना के जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद इंदिरापुरम के व्यापारियों ने चीन का सामान भविष्य में ना बेचने के लिए संकल्प लिया तथा शपथ ली की इंदिरापुरम ही नहीं, बल्कि पूरे गाजियाबाद के लोगों को चीन के सामान से दूरी बनाने की अपील की जाएगी। कहा गया कि चीन ने भारत के लगभग तीन से चार हजार उत्पादों पर अपना कब्जा कर रखा है, जबकि  यह उत्पाद भारत में भी बनाए जाते हैं। परंतु चीन की कीमत कम होने के कारण लोग इनके सामान को खरीदना पसंद करते हैं। उन्होंने चीनी सामान का बहिष्कार कर लोकल को वोकल बनाने की अपील की। इस दौरान सोमदत्त त्यागी, विनीत सिंघल, साकेत गोयल, अंकुर, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।  ------------------------------ सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें