\n\nसीएम तक पहुंची शालीमार गार्डन में पानी न आने की शिकायत\n\n- शालीमार गार्डन के लोगों ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत\n\n- पिछले तीन दिनों से इलाके में नहीं आ रहा पानी\n\n
माई सिटी रिपोर्टर\n\n
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन मेन( विजय पार्क) मे पिछले 3 दिन से पानी की सप्लाई बाधित है। पानी की टंकी के 2 वॉल्ब खराब है। जो पिछले 3 दिन से रिपेयर नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत मंगलवार को पार्षद के साथ सीएम पोर्टल पर भी की है।\n\nदरअसल शालीमार गार्डन में लगातार पानी की समस्या बनी रहती है। स्थानीय निवासी विक्रम कौल का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कोई गंभीरता से इस मुद्दे को नहीं लेता जबकि गर्मी में पानी न मिलने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ जाती है। पानी न मिलने पर मंगलवार को उन लोगों ने स्थानीय पार्षद से मामले की शिकायत की जिन्होंने जल्द ही काम हो जाने का आश्वासन दिया। वहीं इस मामले में स्थानीय लोगों ने जब जलकल के कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश से बात की तो उन्होंने कहा कि ठीक करने के लिए कांट्रेक्टर को बोल दिया है। वहीं निवासियों का कहना है कि मंगलवार दोपहर बाद तक भी वॉल्ब ठीक नहीं किए जा सके थे, जिसकी वजह से बुधवार को भी पानी मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। विक्रम कौल ने बताया कि अधिकारियों की लापवाही और लगातार बढ़ती लोगों की समस्या से परेेशन उनकी संस्था की ओर से सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत की गई है।\n\nइनसेट\n\nनगर आयुक्त से भी की शिकायत\n\nपानी न मिलने से परेशान शालीमार गार्डन के लोगों ने अपनी शिकायत नगर आयुक्त से भी की। फोन और वाट्सएप के जरिए लोगों ने अपनी समस्या नगर आयुक्त तक पहुंचाई है। गोपाल बबूना का कहना है कि नगर आयुक्त ने जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल लोगों ने मंगलवार को भी बोतलबंद पानी खरीद कर काम चलाया।\n\n------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n