फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानून के नए अध्यादेश के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
    - बिजली बिल और स्कूल फीस माफ को लेकर भी बनेगी विरोध करने की रणनीति माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। श्रम कानून को तीन साल तक स्थगित करने के विरोध में आम आदमी पार्टी से गाजियाबाद यूनिट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपवास रखा। इस बीच प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को फोन कर प्रोत्साहित किया। वहीं, पार्टी ने प्रदेश सरकार से बिजली बिल और स्कूली फीस को तीन महीने तक माफ करने की मांग की है। इसको लेकर पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।  इंदिरापुरम निवासी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के हित में श्रम कानून तीन साल के लिए स्थगित कर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। जबकि लॉकडाउन का अभी कोई रोडमैप भी तैयार नहीं हुआ है। इसके बाद सबसे अधिक मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं, वह स्कूल फीस और बिजली बिल को लेकर दिक्कत में हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार से बिजली बिल माफ करने और स्कूलों में सिर्फ ट्यूशन फीस लेने की मांग की। इससे पहले उन्होंने सभी पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर वार्ता कर उपवास के बारे में जानकारी ली। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का यह उपवास शाम सात बजे तक हुआ।   ----------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें