फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शराबी ने डिवाइडर पर सो रहे युवक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर रेजीडेंसी में डिवाइडर के बीच में सो रहे युवक पर शराबी ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने एक चाकू युवक के पेट में भी घोंप दिया। घायल को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोनी के डगरपुर निवासी चंद्रपाल छह जून को थककर डिवाइडर के मध्य सो रहे थे। तभी उनका पुराना परिचित मेरठ के किला खजूरी निवासी राज उनके पास आया। वह शराब के नशे में धुत था और आते की गाली देने लगा। विरोध जताने पर आगबबूला हो गया और उसने चाकू से उनपर हमला कर दिया। उनके शरीर में कई जगह चाकू लगे। आरोपी ने एक बार चाकू उनके पेट में भी घोप दिया। किसी तरह राहगीरों ने उनकी जान बचाई। उनको पुलिस की मदद से दिल्ली जीटीबी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें