फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशे में धुत चालक ने गलत दिशा से मारी टक्कर, दो महिलाएं गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 18 अगस्त को आल्टो कार में टक्कर मारने वाली अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। आरोप है कि चालक नशे में था। दिल्ली के गोकुलपुर निवासी मधुर बैन ने बताया कि 18 अगस्त को ऑल्टो कार से बागपत से दिल्ली जा रहे थे। कार उनका चालक गौरव चला रहा था। गाड़ी में उनकी पत्नी पूनम और सहकर्मी विभा पिछली सीट पर सवार थीं। पंचलोक मंडोला के पास गलत दिशा में तेज रफ्तार मेरठ नंबर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पूनम की बाईं आंख में गंभीर चोट आई और सीने की सात पसलियां टूट गईं। विभा के बाएं पैर की मांसपेशियां फट गईं, जिसके लिए जटिल प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। दोनों घायल महिलाओं को कौशांबी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चालक गौरव को मामूली चोटें आईं। आरोपी चालक की कार में शराब की बोतल और ग्लास व बीयर मिलीं। एसीपी लोनी रामकिशन का कहना है कि गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें