फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, 14 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी । पुलिस ने चेकिंग के दौरान बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा पुलिया के पास से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्कर कार में मादक पदार्थ और करीब 14 लाख 32 हजार रुपये रखकर ले जा रहा था। एसीपी अंकुर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम इमरान निवासी गांव जलाल नगर थाना बिसारत गंज जनपद बरेली और आसिफ निवासी जेजे कॉलोनी न्यू सीलमपुर दिल्ली बताए हैं। पूछताछ में पता चला कि कार में रखकर पैसा और चरस ला रहे थे। बेहटा पुलिया के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके साथ फरार साथी पिंटू निवासी न्यू सीलमपुर दिल्ली भी है। इमरान ने बताया कि उनसे बरामद चरस पिंटू ने दी थी। तीनों आसिफ की कार से चरस व पैसे लेकर बरेली में राम अवतार और लालू निवासी बिनावर जनपद बदायूं से चरस खरीदने के लिए जा रहे थे। पिंटू दोनों से चरस खरीदने के बाद दिल्ली लाकर बेचने का कार्य करता है। एसीपी ने बताया कि मामले में फरार तस्कर पिंटू व प्रकाश में आए तस्कर रामअवतार व लालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें