फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने एक साल की मासूम पर किया हमला: गाल पर नोचा, डॉक्टर बोले- प्लास्टिक सर्जरी न हुई तो बिगड़ जाएगा चेहरा

Sat, 19 Nov 2022 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

डॉ. नितिन प्रियदर्शी ने बताया कि शनिवार को शाम तीन बजे के बाद विजयनगर निवासी सतपाल अपनी एक वर्षीय बेटी रिया को लेकर अस्पताल में आए थे। बच्ची के चेहरे को कुत्ते ने बुरी तरह से नोच रखा था।
विज्ञापन
पीड़ित मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजय नगर में घर के बाहर खेल रही एक साल बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह से नोच डाला। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमजी अस्पताल से चाइल्ड पीजीआई नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 

एमएमजी अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. नितिन प्रियदर्शी ने बताया कि शनिवार को शाम तीन बजे के बाद विजयनगर निवासी सतपाल अपनी एक वर्षीय बेटी रिया को लेकर अस्पताल में आए थे। बच्ची के चेहरे को कुत्ते ने बुरी तरह से नोच रखा था। बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद चाइल्ड पीजीआई नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया, क्योंकि अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन नहीं है। 
विज्ञापन

बच्ची को प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत थी। प्लास्टिक सर्जरी से बच्ची के चेहरे का निशान खत्म हो जाएगा अगर टांका लगाया जाता तो आजीवन उसके चेहरे पर निशान बन जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें