फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोड शो के बीच में घुसा कुत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी के रोड शो में जब काफिला मालीवाड़ा से आगे बढ़ा तो आंबेडकर रोड पर ही एक कुत्ता घुस गया। फ्लीट में आगे चल रही गाड़ी पर सवार पुलिस वालों ने दौड़कर कुत्ते को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड खत्म करो
मोदी के रोड शो में कुछ लोग हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे। तख्ती पर वक्फ बोर्ड खत्म करो, मैं भी हूं मोदी का परिवार के नारे लिखे थे। इसके अलावा मुस्लिम समाज के लोग काफी संख्या में दिखे।

बंद रही सब्जी मंडी, दुकानों के गिरे रहे शटर
पीएम के रोड शो की वजह से शुक्रवार रात से ही सब्जी मंडी बंद करा दी गई। आंबेडकर रोड के दोनों ओर अधिकांश दुकानों के शटर बंद रहे। कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोलीं लेकिन ग्राहक नहीं आए। तुराबनगर शहर का बड़ा बाजार है। यहां रेडीमेड गाॅरमेंट्स, कास्मेटिक की दुकान, सोने-चांदी की दुकानें हैं। शुक्रवार से ही इस रोड की दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन



कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के आगे लगा दिया पर्दा
गाजियाबाद। पीएम के रोड शो के मद्देनजर आंबेडकर रोड पर बैरिकेडिंग के साथ ही पर्दा लगाया गया। मालीवाड़ा चौराहे के पास कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय के सामने भी पर्दा लगा दिया गया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि रास्ता बंद होने से कार्यालय में कोई कार्यकर्ता नहीं जा पाया। लोगों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें