वैशाली। सेक्टर-6 स्थित मीडिया एंक्लेव सोसायटी में बुधवार को एक आवारा कुत्ते ने पांच बच्चों को काट लिया। इससे सोसायटी के लोगों में नाराजगी है।
बुधवार की सुबह दस बजे एक दस वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाया। इसके बाद दिन में व शाम के समय सोसायटी प्रांगण में खेल रहे चार और बच्चों को कुत्ते ने काटा। सोसायटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह रावत ने बताया कि सोसायटी में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को एक छोटा कुत्ता बाहर से कहीं आ गया जिसने बच्चों को काटा है।
इनसेट
सोसायटी में डालते हैं खाना
बुधवार को जिन पांच बच्चों को कुत्ते ने काटा है वह आठ से बारह वर्ष के हैं। परिजनों का कहना है कि सोसायटी में पशु प्रेमी बढ़ रहे हैं, जो सोसायटी में ही कुत्तों को खाना डालते हैं। इसकी वजह से आवारा कुत्ते लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले पंद्रह दिनों में दस से अधिक बच्चों को कुत्ते काट चुके हैं।