गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 प्रताप विहार इलाके में फर्जी रजिस्ट्री कर बिल्डर ने डाॅक्टर से नौ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सेक्टर 12 प्रताप विहार निवासी डाॅ. मनीष कुमार का कहना है कि नवंबर 2014 में उन्होंने एरम प्रोबिल्ड से नौ लाख रुपये में एक भूखंड खरीदा था। एरम प्रोबिल्ड के मालिक ईशान उल्लाह को चेक दिए थे। बिल्डर उनके रुपये लेकर फरार हो गया। 2017 में पता चला कि आरोपी दिल्ली में अपार्टमेंट बना रहा है। उससे संपर्क किया तो आरोपी ने सावित्री श्रीवास्तव के नाम से रजिस्ट्री कर दी। जब वह मौकेपर पहुंचे तो वहां भूखंड नहीं मिला। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी नगर सुजीत कुमार राय का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद