फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अमेरिका की चिकित्सक ने 19 तोले का मुकुट किया दान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अमेरिका में कार्यरत चिकित्सक ने मंगलवार को डासना स्थित शिवशक्ति धाम के पारदेश्वर महादेव के लिए 19 तोले का शुद्ध सोने का मुकुट और शृंगार भेंट किया है। मुस्लिम धर्म से हिंदू बनीं शिप्रा ने भगवान शिव का पूजन किया और भगवान शिव को सोने का मुकुट अर्पित किया। पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, स्वामी अमृतानंद महाराज की बातों से प्रभावित होकर इस्लाम और सनातन धर्म का अध्ययन करने वाली चिकित्सक ने अभी लगभग एक वर्ष पहले ही सनातन धर्म को स्वीकार किया था। मंगलवार को रुद्राभिषेक के बाद पंडित सनोज शास्त्री और पंडित कृष्ण वल्लभ भारद्वाज ने महादेव का श्रृंगार और पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें