गाजियाबाद। बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी विनय की उम्र को लेकर नया तथ्य सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी उम्र के संबंध में गुमराह किया था और खुद को नाबालिग बताया था, लेकिन जांच में वह बालिग निकला। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच के लिए एमएमजी अस्पताल भेजे जाने पर विनय की उम्र 18 वर्ष दर्ज की गई। कुछ दस्तावेजों के आधार पर उसकी सही उम्र की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे बालिग मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में विनय की उम्र 18 वर्ष दर्ज की गई है।