फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के लिए जल्द दूर होगी आवागमन की समस्या

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
उद्योगों के लिए जल्द दूर की जाएगी आवागमन की समस्या: डीएम - कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों और ट्रांसपोर्टर के साथ समन्वय बैठक आयोजित माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने उद्योगों के शुरू होने के बाद आ रही समस्याओं को दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उद्यमियों और ट्रांसपोर्टर्स के साथ समन्वय बैठक में उन्होंने आरटीओ और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में उद्यमियों ने बताया कि मालवाहकों को जनपद पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। खासकर लालकुआं, छपरौला बॉर्डर और मसूरी बॉर्डर पर पुलिस मालवाहकों को आने से रोकती है। इस पर जिलाधिकारी ने एसएसपी को पत्र लिखकर समस्या दूर करने की बात कही। ट्रांसपोर्ट संचालकों ने ट्रांसपोर्ट कंपनियों खोलने और गोदाम खोलने की मांग जिलाधिकारी से की। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबे और रिपेयरिंग वर्कशॉप खोलने की मांग की। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों को खोला जा रहा है। इसके अलावा रिपेयरिंग वर्कशॉप भी जल्द शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें