फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अपराधियों का डाटा फीड करने में जनपद पुलिस प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद पुलिस ने जुलाई 2026 में एनएएफआईएस पोर्टल पर डाटा फीड करने में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) भारत सरकार और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा विकसित प्रणाली है। यह एक अत्याधुनिक बायोमीट्रिक पहचान प्रणाली है। इसके माध्यम से अपराधियों के फिंगरप्रिंट और पहचान संबंधी डाटा का डिजिटल डेटाबेस तैयार होता है। यह प्रणाली अपराधियों की त्वरित पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, यह अंतरराज्यीय अपराधों के अनावरण और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करती है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद पुलिस ने जुलाई 2026 में 452 गिरफ्तार और 38 आत्मसमर्पण करने वाले अपराधियों सहित कुल 590 अपराधियों का शत प्रतिशत डाटा फीड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें