मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक कस्बे में दीये जलाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने महिला के साथ अभद्रता की। बीच बचाव करने आए महिला के बेटे और पति पर फरसे से हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा निवासी एक महिला ने बताया कि वह दीया जलाने अपने घेर में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने दीया जलाने का विरोध किया। घटना से कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि टेकचंद, अंकुर और शनि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद