फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुत्ते की गंदगी साफ करने को लेकर विवाद, महिला को बाल पकड़कर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लालकुआं इलाके में कुत्ते की गंदगी साफ करने को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने महिला को बाल पकड़कर जमीन में घसीटा। महिला ने अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर छह लोगों को हिरासत में ले लिया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने कुत्ता पाल रखा है। उसने पड़ोसी के घर के बाहर गंदगी कर दी। पड़ोसी महिला आई और उसने गंदगी को साफ करने को कहा। इसपर महिला ने कहा कि उसके पति अभी सो रहे हैं। जब उठ जाएंगे तो साफ करा देंगे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पड़ोसी अपने घर से निकल आए और उनको पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनको बाल पकड़कर जमीन में घसीटा और उनसे अश्लील हरकत की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वायरल हो गई। इस बारे में एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच का कहना है कि महिला की शिकायत पर मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। छह लोगों को इसमें हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें