फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बरात चढ़त में डीजे बजाने को लेकर बरातियों और ग्रामीणों में विवाद, कई जख्मी, पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी

सार

पांचों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि शादी में षड्यंत्र रचकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत शनिवार को गांव कुशलिया में बरात चढ़त में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि कुशलिया में शनिवार को सरसवा मेरठ से आई संतोष सैनी की बेटी की बरात चढ़त होने पर डीजे बजाने को मना करने पर ग्रामीणों व बरातियों में विवाद हो गया था। जिसमें कुशलिया निवासी घनश्याम पुत्र रामपाल सैनी ने रिहान पुत्र जहांगीर, रिहान पुत्र इमरान, रिहान व अनस पुत्रगण फजरू व साकिब पुत्र जमील व कुछ अन्य निवासीगण कुशलिया मसूरी को नामजद कराया। पांचों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि शादी में षड्यंत्र रचकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया था। जिससे हरीश, अनुज, शुभम व उज्जवल आदि बरातियों को चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें