फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेम विवाह से खफा परिजन बेटी को ससुराल से खींचकर ले गए

Wed, 22 Mar 2023 12:19 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। गांव के ही युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती को उसके परिजन लाठी-डंडों के बल पर ससुराल से खींचकर ले गए। आरोप है कि युवती के परिजनों ने ऑनर किलिंग की धमकी भी दी है। युवती के पति ने एसएसपी से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। एसएसपी श्लोक कुमार ने गुलावठी पुलिस को दोनों को सुरक्षा देने और मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को दोनों ने घर से भागकर गाजियाबाद में निकाह कर लिया था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। कोर्ट मैरिज के बाद युवक गांव स्थित अपने घर पहुंच गया था। इसकी जानकारी होने पर 19 मार्च को युवती के परिजन लाठी-डंडे लेकर युवक के घर पहुंचे और जबरन युवती को ससुराल से खींचकर ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए ऑनर किलिंग की आशंका जताई है।
गुलावठी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
युवक ने गुलावठी थाना पहुंकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने से ही इन्कार कर दिया था। इसके बाद युवक ने वीडियो वायरल करते हुए एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


युवती का भी वीडियो वायरल
मामले में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवती के परिजन उस पर दबाव बनाकर युवक पर अपहरण और नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेम विवाह करने का आरोप लगवा रहे हैं। वायरल वीडियो में सुना जा रहा है कि जब युवती अपहरण और नशीला पदार्थ खिलाकर कोर्ट मैरिज कराने की बात ठीक से नहीं कह पा रही है तो वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उसे बता रहा है कि क्या बोलना है।

प्रकरण में गुलावठी पुलिस को दोनों को सुरक्षा देने और जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रेम विवाह के दस्तावेज समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें