फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री योगी: स्थायी व्यवस्था होने तक गाजियाबाद की कमान संभालेंगे एलआर कुमार

Fri, 01 Apr 2022 09:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए डीआईजी एलआर कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। अगले आदेश तक एलआर कुमार डीआईजी/ एसएसपी गाजियाबाद का काम देखेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईपीएस अधिकारी एलआर कुमार को वहां भेजा गया है। वर्तमान में वह विजिलेंस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात हैं। वह गाजियाबाद में स्थायी व्यवस्था होने तक वहां रहकर डीआईजी/एसएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था डॉ. संजीव गुप्ता ने शुक्रवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में लगातार बढ़ रहे अपराध और ड्यूटी में लापरवाही की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें