फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोशल मीडिया पर डायल 112 गाड़ी को धक्का लगाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नमो भारत ट्रेन के स्टेशन के आसपास डायल 112 गाड़ी को धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग 112 गाड़ी को धक्का लगाते दिख रहे हैं। डायल 112 गाड़ी को कुछ लोग धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की छानबीन में पता चला कि वीडियो दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नमो भारत ट्रेन के स्टेशन के आसपास सोमवार रात का है। बताया गया है कि हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची थी, वापस आते समय अचानक गाड़ी खराब हो गई। गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मी धक्का लगाकर गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। मौके से पुलिसकर्मियों ने घायल को किसी अन्य गाड़ी से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें